SECULARISM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SECULARISM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, मार्च 25, 2016

असहिष्णुता

"असहिष्णुता" नामक जीव बेचारा अब कुछ पनपने लगा है! Intolerance का तो पता  नहीं, पर असहिष्णुता से मेरा  वास्ता तो १९६८ से  चला आ रहा है!  चार उदहारण पेश हैं:-
१- १९६८ से ७० तक  रायसिंहनगर रामलीला में सरदारगढ़ का कोई बाकर अली और उसका सरदार दोस्त एक दूसरे के नाम पर रुपये लुटाते थे!
२- १९७० से ७४ तक डोईवाला (देहरादून) में हमारे अँग्रेज़ी के अध्यापक हसीन अहमद साहब का जबरदस्त होली खेलना! 
३- १९८६ से ९५ तक श्रीगंगानगर में सिराजुद्दीन भाई और फरीद खान साहब PRO के साथ होली का हुड़दंग; और बकरीद हो या मीठी ईद!  सिराज साहब के घर ही खाना खाना!
४- २०१२ से १४ श्रीविजयनगर तहसील में मुज़फ्फर अली  सिक्ख गुरुओं व हिँदु धर्म की बारीकियों पर अक्सर चर्चा करता रहता था!
और इन सब पर भारी वह लड़की मरियम सिद्दिकी, जिसने श्रीमद्भागवद्गीता का गहन पाठ करके ईनाम जीत लिया है!
ऐसे ही लोग तो बेचारी असहिष्णुता को पनपते नहीं देते!
खुदा सबको सद्बुद्धि दे!  
Ashok Kumar khatri, LAO PWD Bikaner 334001


गुरुवार, अप्रैल 28, 2011

THEKA ठेका

धर्म  का  ठेका,
  ज़िन्दगी  का  ठेका,
  शादी  का  ठेका,
  और  मौत  का  ठेका .
 धर्म का  अर्थ  है  सर्वोच्च   सत्ता  को  मानना . तो   फिर  उस  सत्ता  की  बजाय खुद  को  स्थापित  करना  तो  अधर्म  ही  कहलायेगा . शाही  गाड़ी  SECURITY-GUARD और  विज्ञापन  की  तड़क -भड़क  और  अन्य  समुदाय  की  भर्त्सना . ये  धर्म  का  ठेका  ही  तो  है . प्रवचनों  के  MEDIA RIGHTS, और  LIZ HARLE या  अभिषेक     बच्चन  की  शादी  के  TV RIGHTS एक  सामान  ही  तो  हैं . श्री  सत्य  साईं  बाबा  के  समाधिस्थ  होने  का LIVE TELECAST उनके  प्रति  भक्तों  के  समर्पण  का  परिचायक  है  ?
तो  उनकी  अपार  संपत्ति (चालीस हजार करोड़ 400000000000 रूपये ) और  ट्रस्ट प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी  की  गद्दी  नशीनी   के  लिए  कूटनीतिक  जोड़  तोड़  क्या  है  ??
ऐसे  सिलसिले  कब  रुकेंगे  ???
ज़रा  सोचें  !!!!
जय ¤¤हिंद  !!!!!


My Location at Globe 74.2690 E; 29.6095N